बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में घर की छत पर पड़ी ईंट
बागपत। पुराने कस्बे के केतीपुरा और कुरैशियान मोहल्ले में इनाम व इलियास का परिवार सबसे ज्यादा अवैध पशु कटान करता है। जिससे वहां आसपास रहने वाले लोग भी परेशान है। वहां कोई विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है। ऐसे में अब मोहल्ले के लोगों ने विरोध भी करना बंद कर दिया था।
इनाम पुत्र यूनुस ने इनके परिवार से विवाद होने पर सीधे एसपी नीरज कुमार जादौन के पास शिकायत की। जिस पर एसपी ने सर्विलांस टीम को शुक्रवार सुबह ही छापा मारने के लिए भेज दिया, जिसमें एक एसआई व पांच सिपाही शामिल थे। वह भी पूरी तैयारी के साथ नहीं गए और उन पर हमला कर दिया गया। वहां पशु कटान करने वालों ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए महिलाओं को आगे कर दिया था। छतों पर ईंट भी रखी गई थी, जिससे पथराव किया जा सके। लेकिन वहां विवाद ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ज्यादा पहुंचती देखकर आरोपी भाग गए। वहां आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इनाम ने दो दिन पहले ही एक गाड़ी में चमड़ा व चर्बी भरकर भेजी थी। अगर वहां पुलिस पहले छापा मारती तो वहां ओर ज्यादा सामान मिल सकता था। लोगों का कहना है कि वहां रोजाना 30 पशु तक काटे जाते हैं।
बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में घर की छत पर पड़ी ईंट
बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में घर की छत पर पड़ी ईंट