खेकड़ा (बागपत)। नगर की लाइन पार बस्ती में शुक्रवार देर शाम दो भाइयों ने पड़ोसी युवक फैजान के घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी भी घायल हो गई। फैजान का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। पीड़ित ने कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि घायल फैजान मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के ग्राम दौलतपुर निवासी है। वह खेकड़ा में पत्नी और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। संवाद