-चार महिलाओं सहित सात लोग घायल
फोटो संख्या 2
बड़ौत। खड़खड़ी गांव में शनिवार सुबह डोलबंदी के विवाद को लेकर जलालपुर के 10- 15 लोगों ने खेत में काम कर रहे महिला और पुरुषों पर बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें चार महिलाएं समेत 7 लोग घायल हो गए किया। सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
शनिवार सुबह खड़खड़ी गांव के जंगल में कुछ महिलाएं व पुरुष काम कर रहे थे, तभी जलालपुर गांव के 10 से 15 लोगों ने उन पर बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें खेरुनी, रुबीना, शाहिदा, मुस्कान, शाहिद, सलीम व जावेद घायल हो गए। सूचना पर खड़खड़ी गांव के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर उधर दौड़े तो हमलावर धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर कराया भर्ती। उधर, दो गांव से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बरकरार। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर मामला शांत करा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।