फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत की मेड़ के विवाद में हमला और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। दत्तनगर गांव में मंगलवार को खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में राजकुमार के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में राजकुमार, उसकी बहन सुंदरी और पिता कर्मबीर घायल हो गए। पुलिस ने राजकुमार के आरोप पर आठ हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दत्तनगर निवासी राजकुमार जाटव ने बताया कि मंगलवार शाम उनके पिता कर्मबीर अपने खेत पर काम करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनेश गिरी उनके खेत से मिट्टी उठाकर अपनी मेड़ पर डाल रहा था। कर्मबीर ने इसका विरोध किया और मिट्टी उठाने से रोका। इसके बाद मुनेश गिरी ने गाली-गलौज की और धमकी देकर चला गया। राजकुमार ने बताया कि शाम को मुनेश गिरी, इन्द्र, सहदेव, समेश, शर्मिष्ठा, दुष्यंत, माया और कपिल उनके घर में घुस गए। उन्होंने लाठी-डंडों, फावड़े और तमंचे से हमला किया। राजकुमार ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें