फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर मेडल वापस करेगा एथलीट

Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विकास भवन में जलभराव की समस्या को लेकर पहुंचे किरठल के लोग: संवाद
विज्ञापन
बागपत। किरठल गांव में जलभराव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने विकास भवन स्थित डीडीओ कार्यालय में हंगामा किया। कहा कि जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। यदि समाधान नहीं होता है तो गांव का रहने वाला एथलीट अनीस दौड़ में जीते मेडल को मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंचकर वापस करेगा।
विज्ञापन



किरठल के फुरकान अली, अब्दुल करीम, हामिद अली ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में एक मार्ग पर पानी निकासी न होने के कारण जलभराव रहता है। इस मार्ग पर स्कूल, जैन मंदिर, मस्जिद, मदरसा आदि हैं। कई बार पानी निकासी कराकर रास्ता बनवाने की मांग कर चुके हैं। गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो दौड़ प्रतियोगिता में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक पदक जीतने वाला अनीस सहित कई अन्य छात्र लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय पर पहुंचकर पदक वापस देंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना शुरू किया जाएगा।
उन्होंने डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे का घेराव कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। डीडीओ ने सचिव को पानी निकासी कर रास्ता बनवाने के आदेश दिए। इस दौरान सोनू, हासम, सुक्रमपाल, अय्यूब, सोनम, कौसर, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें