युवक पर जानलेवा हमला किया
खेकड़ा। गांव सलावतपुर खेड़ी में हमलावरों ने एक युवक को लाठी-डंडो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने परिजनों के साथ खेकड़ा कोतवाली मे पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सलावतपुर खेड़ी निवासी युवक राकेश सोमवार सुबह परिजनों साथ घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा। उसने तहरीर में कहा कि पड़ोसी युवकों का अन्य किसी से झगड़ा हो रहा था। वह दोनो पक्षों के बीच बीच बचाव करने के लिए चला गया। इसी दौरान तीन युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घायल ने खेकड़ा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली में पहुंच गए। और कोतवाली प्रभारी को घटना के बारे में अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने दोनो पक्षों की बात सुनकर दोनो पक्षों के 29 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।