फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ज्योतिषाचार्यों ने 20 अक्तूबर को दिवाली मनाने का लिया निर्णय

Sat, 11 Oct 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के पंचवटी मंदिर में शुक्रवार को ज्योतिषाचार्यों व पुजारियों की बैठक हुई। जहां दिवाली पर्व को 20 अक्तूबर को मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने कहा कि सभी ज्योतिषाचार्यों के विचार विमर्श करने के बाद 18 को धनतेरस, 19 को छोटी दिवाली व 20 अक्तूबर को दिवाली का पर्व मनाने के साथ लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 21 अक्तूबर को दिवाली पर्व मनाने की बात कह रहे थे इसलिए संशय पैदा हो रहा था। इस संशय को दूर करने के लिए यह बैठक की गई और दिवाली पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। इस मौके पर आचार्य उमेश कौशिक, आचार्य प्रवीण पुलस्त्य, पंडित कुंदन शास्त्री, पंडित पवन शास्त्री, अनिल पांडे, पंडित अनुज व्यास, कृष्णानंद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें