फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सहायक शिक्षक ने एयर पिस्टल शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिम बंगाल में हुई प्री नेशनल ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पिलाना ब्लॉक के घटौली गांव के संविलियन विद्यालय के सहायक अध्यापक ने ऑल इंडिया प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के किठौली के रहने वाले सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार घटौली के संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने 9 से 16 सितंबर तक पश्चिम बंगाल में हुई प्री नेशनल ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल के 45-60 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। इसमें योगेंद्र कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया। सहायक शिक्षक योगेंद्र कुमार इससे पहले 45वीं यूपी स्टेट प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। वह अब नवंबर में मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। सहायक शिक्षक के पदक जीतने पर अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें