फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल के जवान को तमंचे की बट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
असम राइफल के जवान को तमंचे की बट से पीटा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव के जंगल में अपने खेत पर गये असम राइफल के एक जवान को खेत में एक लड़की को लेकर आये चार युवकों ने टोके जाने पर तमंचे की बट से पिटाई की। आरोपियों ने जवान का आईकार्ड व अन्य कागजात समेत चार हजार रुपये लूटकर भाग निकले। जवान ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना का शिकार हुए विपिन कुमार पुत्र रामानंद असम राइफल में कांस्टेबल पद पर तैनात है। विपिन कुमार पिछले दिनों छुट्टी पर आए थे। मंगलवार की सुबह जब वे अपने खेत में गये तो वहां चार युवक एक युवती के साथ बैठे हुए थे। जवान ने उन्हें वहां से जाने को कहा तो वे उससे भिड़ गए और तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी विपिन की जेब से आई कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल व चार हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकलेे। इस संबंध में उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल जवान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें