बागपत। सीएचसी अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को नौरोजपुर गुर्जर के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आने वाले मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत ने बताया कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को संचारी रोग नियंत्रण और चूहों से होने वाली बीमारी और बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी इकट्ठा ना होने देने, सफाई का विशेष ध्यान रखने और नाली में केरोसीन का छिड़काव करने के किए जागरूक किया।