फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष की फर्जी आईडी बनाकर मांगे पैसे

Mon, 03 Apr 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं। जिलेभर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से मैसेज भेजकर दस से पंद्रह हजार रुपये मांगे गए तो उनको इस फर्जीवाड़े के बारे में पता चला। जिसकी एसपी से शिकायत करने पर जांच शुरू कराई गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर रविवार दोपहर को बड़ौत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। तभी उनके पास भाजपा कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों और अन्य के फोन आने शुरू हो गए कि उनके नाम से इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि जब उनके पास कई लोगों के फोन आए तो पता चला कि किसी ने इंस्टाग्राम पर उनकी फर्जी आईडी बनाई है। जिस पर उनके फोटो लगाए गए हैं। इसकी तुरंत ही एसपी से शिकायत की गई। जिसपर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने साइबर सेल से जांच शुरू करा दी। इसके साथ ही फेसबुक व व्हाट्सएप से उन्होंने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के बारे में जानकारी देते हुए रुपये नहीं देने की अपील की। उनका कहना है कि यह उनको बदनाम करने या लोगों से रुपये ठगने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें