फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-23 अक्तूबर तक कार्य नहीं करेंगी आशा, डिप्टी सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-मानदेय बढ़ाने, दुर्घटना बीमा, मोबाइल फोन व स्कूटी दिलाने की उठाई मांग
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने, दुर्घटना बीमा और अन्य सुविधाओं की मांग की। कार्यकर्ताओं ने 23 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार और मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
उन्होंने डिप्टी सीएमओ यशवीर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की जिलाध्यक्ष मीना त्यागी ने बताया कि कम मानदेय के कारण परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। आशा कार्यकर्ता का मानदेय 18 हजार रुपये और संगिनी का 26 हजार रुपये करने की मांग की गई। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, आयुष्मान कार्ड और मोबाइल फोन देने की भी मांग शामिल है। सरकारी अस्पतालों में अलग से कक्ष देने की भी मांग की गई। ये सभी मांगें ज्ञापन में शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक और आम आदमी पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मजबूती से लड़ने का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएमओ यशवीर सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस प्रदर्शन में बीना चौहान, करुणा, बबीता, मुनेश, प्रीति, कुसुमलता और मालती शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें