फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला होते ही एक साल से गायब लिपिक रिलीव होने के लिए कालेज पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादला होते ही एक साल से लापता लिपिक रिलीव होने पहुंच गया
विज्ञापन

बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा से एक साल से लापता चल रहा लिपिक तबादला होते ही रिलीव होने के लिए कॉलेज पहुंच गया। कालेज प्रबंधन ने लिपिक को रिलीव कर दिया है।
राजकीय कन्या इंटर कॅालेज दाहा के लिपिक पंकज बिना सूचना के एक साल से कॉलेज से लापता चल रहा था। कॉलेज प्रबंधन की ओर से लिपिक के लापता होने पर उसके घर पर पत्राचार कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया, मगर पिछले एक साल से उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बारे में कॉलेज प्रंबधन ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी अवगत करा दिया था। शासन से शुक्रवार को तबादला सूची जारी हुई, जिसमें कालेज के लापता चल रहे लिपिक का जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तबादला हो गया। शासन स्तर से तबादला की सूची जारी होते ही शनिवार को लिपिक पंकज रिलीव होने के लिए कॉलेज पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य जोबान सिंह ने बताया कि कालेज से एक साल से लापता लिपिक रिलीव होने के लिए शनिवार को कॉलेज आया था। कॉलेज की ओर से उसे रिलीव कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को पत्र भेजकर सूचित करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें