फोटो नंबर 01केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के बीआरसी केंद्र में शनिवार को शिक्षक, शिक्षिकाओं की योग प्रतियोगिता हुई। इसमें शिक्षक आर्यवृत और शिक्षिका प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बीईओ सचिन रानी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर योग प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने योग किया। शिक्षकों ने योगासन, कपालभाति, सूर्य नमस्कार समेत अन्य योग किए। प्रतियोगिता में शिक्षक आर्यवृत और शिक्षिका प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदीप दीक्षित, नरेश कुमार, रजनी, ममता, मिष्ठा, रीना शर्मा मौजूद रहे।