बड़ौत। नाम बदलकर कक्षा 11 की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाले दूसरे वर्ग के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2016 में शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा की दोस्ती एक युवक से हो गई थी। युवक ने उसे अपना नाम हिंदू धर्म का बताया था। आरोप है कि युवक ने छात्रा से संबंध बनाकर फोटो और वीडियो बना ली। छात्रा ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो वह शहर में गली नंबर छह, गुराना रोड पर रहने वाले अनीस का बेटा शाकिर निकला। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से अपना नाता तोड़ लिया था। पीड़िता के परिजन ने उसकी शादी भी तय कर दी थी। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने के साथ ही उसके रिश्ते को तुड़वाने की भी कोशिश कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।