फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू होगा आरोग्य मेला, पांच हजार गोल्डन कार्ड के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर शुरू होगा आरोग्य मेला, पांच हजार गोल्डन कार्ड के आवेदन
विज्ञापन

दस जनवरी से जिले में शुरू होगा अरोग्य मेला, बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव में कैंप लगाकर 15 दिसंबर से 31 तक दिसंबर तक गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब दस जनवरी से प्रत्येक रविवार को पूर्व की भांति आरोग्य मेला लगाकर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से छूटे परिवार के लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के अंतर्गत विभाग की टीमों ने गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के आवेदन लिए थे। गोल्डन कार्ड के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ कपिल सरोहा ने बताया कि जिले भर में कैंप लगाकर 4,958 लाभार्थियों के आवेदन किए गए है। इसके अलावा अब दस जनवरी से प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेलों का आयोजन शुरू किया जा रहा है। आरोग्य मेलों में चयनित लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 68480 लाभार्थियों के बन चुके हैं गोल्डन कार्ड
बागपत। डॉ कपिल सरोहा ने बताया कि जिले में अब तक 21,529 परिवारों के 68,480 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 3,252 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। इन लाभार्थियों के इलाज पर 3.80 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें