बालैनी। बाखरपुर बालौनी-नंगला हबीबपुर मार्ग पर टोल कर्मी मनमानी कर रहे है। टोल कर्मियों ने मार्ग पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बैरियर नहीं हटाने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के पास से हाईवे से बाखरपुर-नंगला हबीबपुर जाने वाले रास्ते पर बुधवार को टोलकर्मियों ने बैरियर लगा दिया है। टोलकर्मी इस रास्ते से बाखरपुर बालैनी और नंगला हबीबपुर जाने वाले लोगों से अवैध वसूली कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल कर्मी लोगों से जबरन अवैध वसूली कर रहे है। पहले भी टोल कर्मियों ने रास्ते पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली शुरू कर दी थी। ग्रामीणों के विरोध करने पर ठेकेदार ने वहां से बैरियर हटा दिया था। अब ठेकेदार ने रास्ते पर फिर से बैरियर लगाकर अवैध वसूली शुरू करा दी है।
रविंद्र यादव, सुखबीर, राजबीर, टींकू यादव, अमित, शुभम, कृष्ण का कहना है कि टोलकर्मी गांव जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर लोगों से जबरन अवैध वसूली कर रहे है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान न होने पर डीएम से शिकायत करेंगे।
उधर टोल के प्रबंधक कुलविंदर सिंह का कहना है कि बालैनी के ग्रामीणों ने गांव के अंदर से वाहनों के निकलने की शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश के बाद रास्ते पर बैरियर लगाकर वाहनों से टोल लिया जा रहा है।