फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगता के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित व्यक्तियों या संस्थाओं को तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 12 श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। दिव्यांगजन, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति या संस्थाएं 15 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित व्यक्तियों या संस्थाओं को तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 25 हजार तक की धनराशि प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्रों के लिए निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन 15 जुलाई की शाम 5 बजे तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
इन श्रेणियों में करें आवेदन
1. दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन
2. दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी
3. दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और संस्था
4. प्रेरणास्रोत के लिए पुरस्कार
5. दिव्यांगजनों का जीवन सुधारने के लिए सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद
6. दिव्यांगजनों के लिए बाधामुक्त वातावरण सृजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य
7. दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला
8. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क और बालक/बालिका
9. सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए
10. दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट
11. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी
12. दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें