फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक शिक्षकों से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों के आवेदन के उपरांत 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिला स्तरीय समिति शिक्षकों के आवेदन का सत्यापन कर प्रेषित करेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन ने माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य को 15 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट स्कूल डॉट यूपीएमएसवी डॉट ईडीयू डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य राज्य पुरस्कार और वित्त पोषित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में कराए गए उत्कर्ष्ट कार्यों का ब्योरा देना होगा। निर्धारित तिथि के बाद शिक्षकों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला स्तर पर 25 दिंसबर तक शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन कर सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें