फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 31 अगस्त तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच बच्चों का कराया जाएगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। इंस्पायर अवार्ड के लिए कक्षा छह से दसवीं के छात्रों के 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए चुने जाने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। बीएसए ने सभी बीईओ को प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच बच्चों का आवेदन कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आरे से कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं में रचनात्मक और नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदन के बाद उनके आइडिया को चयनित किया जाता है और चयनित छात्रों को सरकार की ओर से दस हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस राशि से छात्र अपने आइडिया के आधार पर मॉडल तैयार कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन की प्रदर्शनी में शामिल किया जाता है। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सभी बीईओ को योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल से कम से कम बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें