फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो कर्मियों पर 3.67 लाख रुपये गबन करने का आरेाप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के मैनेजर अंकित कुमार ने एसपी को दी शिकायत में दो कर्मियों पर 3.67 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 16 जून को उन्होंने बड़ौत कार्यालय का निरीक्षण कर जांच की तो हिसाब से 2.14 लाख रुपये कम मिले। उन्होंने एक कर्मी से पूछताछ की तो उसने रुपये लौटाने की बात कहीं। बताया कि इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा जमा किये गये रुपयों में भी गबन मिला। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मियों ने 3.67 लाख रुपये का गबन किया है। उन्होंने एसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन

मारपीट की वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
बागपत। शहर के पुरानी तहसील मोहल्ले दीवार के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के युवक एक दूसरे पर ईंटों से हमला कर रहे है तो कुछ लोग बीच बचाव कराते नजर आए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पथराव करने पर भगदड़ मच गई और लोगों ने भागकर जान बचाई। जिसमें अनिल समेत कई घायल हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के राजेश और हरिओम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें