बड़ौत। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बुधवार को बैठक हुई। मंडल के नगराध्यक्ष मुदित जैन ने कहा कि जीएसटी काउंसिल द्वारा पैक किए अथवा लेबल लगाए गए सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं कुछ अन्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की सिफारिश की गई। इससे लघु उद्योग अथवा व्यापारियों द्वारा तैयार माल मंहगा तो हो ही जाएगा, साथ ही मांग भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जीएसटी कर संग्रह में वृद्धि होनी चाहिए। आम लोगों की वस्तुओं को कर स्लैब में लाने के बजाए कर का दायरा बड़ा करना चाहिए। व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल ने भी पैक खाद्य पदार्थों को जीएसटी में न लाने की अपील की। बैठक में बैठक में नरेंद्र अग्रवाल, संजीव कुमार, मनोज जैन, राजीव संगल, पवन सिंघल मंडी, अरविंद कुमार मंगल, महेश गोयल, अमित गर्ग शामिल रहे। संवाद