मिट्टी के दीये खरीदने की अपील
बड़ौत। रॉयल हेल्प लाइफ की टीम ने बृहस्पतिवार को जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के अध्यक्ष नौशाद मालिक, प्रबंधक एडवोकेट विकास मलिक व उप प्रबंधक सैयद बिलाल अहमद ने कहा कि मिट्टी के दीये बनाने वाले काफी मेहनत करते हैं। इसी आस में रहते है कि इस वर्ष उनके दीये की अच्छी ब्रिकी हो जाएगी। महासचिव राहुल मान, डॉ फिरोज ने कहा कि हमे स्वदेशी वस्तुओं के चलन को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे दूसरे परिवार भी आर्थिक रुप से मजबूत हो सके। इस मौके पर अमन मिर्जा, विनेश तोमर, समीर खान, इफ्तिखार मलिक, अनस खान, मुबारिक खान, सागर तोमर सत्यम राणा शामिल रहे।