बागपत। सीबीएसई का 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। जहां 12वीं में कला वर्ग में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की वर्णिका नैन 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉपर बनी। इंद्रप्रस्थ की अवनी धामा ही 98.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रही।
वाणिज्य वर्ग में गुरुकुल विद्यापाठी के शिवांशु त्यागी 97.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। जबकि विज्ञान वर्ग में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की हिमाद्री गोयल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। टॉपरों ने परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल पहुंचकर खुशी मनाई और ढोल की थाप पर डांस भी किया। इसके अलावा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तो परिजनों के साथ भी खुशी मनाई। टॉपरों ने सिविल सेवा में जाकर समाज सेवा करने की बात कही और इसके लिए वह तैयारी में जुट गए हैं।
10वीं में ग्रोवेल स्कूल के अनुभव प्रथम रहे
सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम दोपहर को घोषित होने का पता चलते ही 10वीं के छात्र-छात्राएं भी स्कूल पहुंच गए। ग्रोवेल पब्लिक स्कूल बड़ौत के अनुभव राणा 97.8 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रहे। एल्पाइन पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और राममेहर स्कूल की साक्षी 97.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।
12वीं के कला वर्ग के टॉपर
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
वर्णिका नैन प्रथम 98.4 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा
अवनी धामा द्वितीय 98.2 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा
वंशिका सहरावत तृतीय 97.4 सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी
आयुषी त्यागी तृतीय 97.4 स्याद्वाद जैन एकेडमी, खेकड़ा
-
12वीं के वाण्ज्यि के टॉपर
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
शिवांशु त्यागी प्रथम 97.8 गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा
हिमांशी द्वितीय 95.8 जेपी पब्लिक स्कूल, बड़ौत
नयन जैन तृतीय 93.8 लॉर्ड महावीरा
12वीं के विज्ञान वर्ग के टॉपर
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
हिमाद्री गोयल प्रथम 97.4 सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत
प्रणव भारद्वाज द्वितीय 97 सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल बड़ौत
अभिषेक द्वितीय 97 सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल बड़ौत
तनु सलोनिया तृतीय 96.8 वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल
विवेक तृतीय 96.8 गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
10वीं के यह रहे टॉपर
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
अनुभव राणा प्रथम 97.8 ग्रोवेल पब्लिक स्कूल बड़ौत
उत्कर्ष द्वितीय 97.6 एल्पाइन पब्लिक स्कूल
साक्षी तृतीय 97.2 राममेहर विद्यालय
अंशिका जैन चतुर्थ 96 वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल
दिव्यांशी दीप चतुर्थ 96 गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
वंशिका तोमर पांचवां 95.8 जेपी पब्लिक स्कूल