फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाईक रेस से मना करने पर युवक पर किया हमला

Mon, 13 May 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। हर्ष धामा पुत्र नीतिनिवेश धामा शनिवार की शाम बस स्टैंड पर फल लेने गया था। उसी दौरान रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसे रोककर बाइक की रेस करके को कहा, तो उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि उक्त युवकों ने उस पर लोहे की रॉड, लाडी, डंडों व धारदार हथियार से प्रहार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे बचाने आये गगन शर्मा पुत्र संजय शर्मा से भी उक्त युवकों ने मारपीट की। घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर पर सौरभ पुत्र आदित्य, चीनू पुत्र अमित, गोलू पुत्र अजय निवासी बिनौली व शुभम निवासी रछाड़ के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उधर फजलपुर सुंदरनगर गांव में घर में घुसकर दिनेश कुमार पुत्र गोपीचंद व उसकी माता केला देवी पर जानलेवा हमला करने के नामजद एक आरोपी प्रदीप पुत्र गोपीचंद को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें