संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे के बाईपास पर असामाजिक तत्वों ने राठी खाप चौधरी कृष्णदेव राठी समेत छह किसानों की गन्ने की फसल तोड़कर बर्बाद कर दी। इससे नाराज किसानों ने हंगामा प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
टीकरी कस्बा निवासी राठी खाप के चौधरी कृष्णदेव राठी, धर्मेंद्र राठी, अजीत, राजबीर, इंद्र, संजय, रामपाल आदि ने बताया कि सोमवार की सुबह खेत में पहुंचे तो कई बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हुई मिली। खेत में खड़े गन्ने असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिए। आसपास के किसानों से बातचीत की तो उन्होंने रात में कुछ युवकों के खेत में बैठकर शराब पीने की जानकारी दी। खेत में शराब की बोतलें भी पड़ी हुई मिलीं। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।