भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में सभी की नजर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा पर टिकी है। क्योंकि भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा 30 जून तक हो सकती है और जिलाध्यक्ष के लिए नेता खूब दौड़ लगा रहे हैं। यह माना जा रहा है कि इस बार जिलाध्यक्ष बदलकर अन्य बिरादरी पर दांव खेला जाएगा।
भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा चुनाव से पहले होने की बात कही जा रही थी। लेकिन निकाय चुनाव को देखते हुए उसको टाल दिया गया और कहा गया कि चुनाव के तुरंत बाद ही जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। इसके लिए बताया जा रहा है कि नाम भी लगभग तय हो चुके है। अब सभी को जिलाध्यक्ष का नाम घोषित होने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Bagpat: पहलवानों के मुददे पर एक आदमी को बचाने में जुटी रही सरकार, नरेश टिकैत बोले- नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होने वाली है, जो 30 जून से पहले तय माना जा रहा है। जिसके लिए दावेदारों के साथ ही उनके करीबी नेताओं ने भी जोड़तोड़ शुरू की हुई है। दावेदार क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं।
माना जा रहा है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजपुर गुर्जर भाजपा की गुटबाजी को दूर करना तो दूर उसे कम भी नहीं कर पाए। जिसके चलते निकाय चुनाव में भाजपा को यहां गुटबाजी के चलते बेहतर सफलता नहीं मिली। ऐसे में पार्टी सूत्रों का कहना है कि जातीय समीकरण साधने के लिए प्रदेश संगठन बागपत में इस बार किसी ब्राह्मण या जाट पर दांव खेल सकता है।