फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव के पास दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर में फलाईओवर निर्माण में पिलर के लिए खोद गए गड्ढों में डूब जाने से एक साथ दो बच्चों की मौत पर ग्रामीण ने आक्रोश जताया। उन्होंने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में एसडीएम द्वारा डीएम से वार्ता कर मुआवजा दिलाएं जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम एक साथ दो बच्चों के गड्ढों में डूबकर मरने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त हो गया। निजी अस्पताल से शवों को गांव ले जाते वक्त आक्रोशित ग्रामीणाें और परिजनों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार अमर वर्मा के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इससे वहां पर जाम लग गया। हालांकि बाद में सूचना पर पहुंचे एसडीएम सुभाष सिंह ने डीएम से बातचीत कर पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाएं जाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण में लगे कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें