बागपत के बड़ौत नगर और क्षेत्र स्थित प्राइवेट स्कूलों के संचालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को जन आंदोलन के तहत काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
काफी संख्या में लोग पुनीत मलिक के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है, जिस कारण अभिभावकों को आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। पुनीत मलिक ने कहा कि हर साल एडमीशन फीस, एनअुल चार्ज, बिल्डिंग चार्ज के नाम पर अभिभावकों को लूट रहे हैं।
जो किताबें दो से पांच सौ रुपये तक आती है, वह हजारों में आती है। कहा अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। यदि एक अगस्त तक इस पर अंकुश नहीं लगाया तो लोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस संबंध में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
इनमें संजीव चौधरी, पुष्पेंद्र, सौरभ, कपिल, हरीश, प्रवीण, श्लेक चंद, अक्षय, अनुज, विक्की, अनुज कुमार, सुमित, शकील, धर्मवीर तोमर, अंकित कुमार आदि रहे।