बारिश से खेकड़ा के बाजार स्थित प्राचीन कुए की धंसी दीवार
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। छोटा बाजार में जामा मस्जिद के पास स्थित प्राचीन कुएं की दीवार बरसात के कारण धंस गई। बरसात का सारा पानी कुएं की धंसी हुई दीवार में ही पहुंच रहा है। इससे आसपास के मकान मालिकों और दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। उनके मकानों के भी धंसने की स्थिति बन गई है। सभासद राजीव गोयल, राजकुमार जैन, अंकुश जैन, अनिल कुमार, आसिफ अली, विजय, दीपक, अहसान, सुरेश, सचिन जैन, इरशाद अली, ताज मोहम्मद आदि ने जिलाधिकारी से कुएं की मरम्मत करवाने की मांग की है।