बीआरसी पर आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बीआरसी पर आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अनन्या और वंश ने बाजी मारी। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। 50 मीटर दौड़ के प्राइमरी बालक वर्ग में वंश व साबिर, बालिका वर्ग में अनन्या व शाहीन, 100 मीटर प्राइमरी बालक वर्ग में वंश और अमरशील, बालिका वर्ग में अनन्या और वर्णिका, 200 मीटर प्राइमरी बालक वर्ग में आदि और वंश, बालिका वर्ग में अनन्या और काजल, 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में लक्की और विनीत, बालिका वर्ग में खुशबू और मंशी, 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में मंशी और आसिया, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में इमरोज और तौसिफ क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।
लंबी कूद के प्राइमरी बालिका वर्ग में अनन्या और गुड़िया, जूनियर बालक वर्ग में लक्की और अजय, जूनियर बालिका में अंशु और तनु क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। कबड्डी बालक और बालिका में खैला, जूनियर बालिका कबड्डी में भी खैला ने बाजी मारी। जूनियर बालक कबड्डी बंदपुर ने जीती। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बीएसए और जिला व्यायाम शिक्षक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील डागर, स्काउट मास्टर विजय विमल, रूपेश चौधरी, शक्ति सिंह, धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, सुमित कुमार, अरविंद चौहान, अंबरीश वशिष्ठ, अनिल यादव, कर्मवीर सिंह, पूनम, रीना शर्मा, अनिता शर्मा, इंदू आर्य, चारू, निर्मल, खुशबू, अमित शास्त्री, बृजेश कुमार, पंकज कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।