फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर में धूमधाम से निकाली अमृत कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। नगर पालिका परिषद बड़ौत के तत्वावधान में बुधवार को शासन के निर्देशों पर नगर के मुख्य रास्तों से अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
वार्ड नंबर 14 के न्यू राम नगर मोहल्ले में लेफ्टिनेट दिनेश शर्मा के मकान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा झंडा, मेरी माटी मेरा देश के बैनर व कलश लेकर चल रहे थे। इसमें लोगों ने मिट्टी व चावल डाले। कलश यात्रा नगरपालिका में संपन्न हुई। कार्यक्रम में अर्बन विशेषज्ञ लोकेश कुमार, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, मोहित शर्मा, निशांत शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, बिनौली में भी ग्रामीणों व स्कूल के बच्चों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर ग्राम पंचायत सचिवालय में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान घर-घर जाकर मिट्टी, चावल एकत्र किए गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षय बालियान, उपेंद्र धामा प्रधान, सचिव राकेश कुमार, एडीओ अनिल कीर्तज, रामबीर सिंह पंवार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें