फोटो संख्या 6
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में बुधवार को गणेश महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
नगर में महाराष्ट्र गणेश मंडल के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के पहले दिन सर्राफा बाजार में वैदिक मंत्र के दस दिन चलने वाली पूजा के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित गई। मंडल के सौजन्य से यह 27वां गणेश महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन गणेश जी की भक्त पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर प्रकाश वागले, चेतन शाह, शिवाजी, विजय आदि शामिल रहे। उधर, हिलवाड़ी गांव में पांचवें गणेश महोत्सव के अंतर्गत पंडित पंकज अगस्त्य के सानिध्य में पूजा-अर्चना दुष्यंत तोमर के द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रवीण तोमर, सरिता, मोनिका, पारुल, दिव्या शामिल रहे।