केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी व योगी ने कोरोना में यूपी को सुरक्षित करने का काम किया। यूपी देश की सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज यूपी दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था पर है। एक मौका भाजपा को दे दीजिए, पांच साल में पहले स्थान पर होगा। कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार आईं, लेकिन बजट की बात नहीं करते। इत्र वाले दोस्त से दिक्कत होती है।
अखिलेश कहते हैं रेड नही करनी चाहिए, लेकिन हम करते हैं। क्योंकि यह जनता का पैसा है। हमने यूपी को श्रेष्ठ बनाया है। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। जो पीड़ित थे उन्हीं को आरोपी बनाया। आतंकवाद, आलिया, मालिया, जसमालिया सिर काटकर ले जाते थे, लेकीन कोई नहीं बोलते। मौनी बाबा की सरकार समझ रहे थे। दस दिन में सर्जिकल स्ट्राइक करके घर मे घुसकर आंतकवाद को खत्म किया।
कश्मीर से 370 हटनी चाइये थी या नहीं, उसे हटाया गया। अखिलेश कहते थे कि खून की नदिया बहेंगी, लेकिन एक कंकर तक नही दिखी। वह माफिया को संगरक्षण देने के लिए चुनाव लड़ रहे है और हम गरीबों, जनता के लिए लड़ रहे है। 300 पर का संकल्प लें।