बागपत। ग्रेटर नोएडा में लगे इंटरनेशनल शो में एंब्रोसिया के शहद को काफी पंसद किया गया। साथ ही आकृति ज्वेलक्राफ्ट के सजावटी सामान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दोनों कंपनी को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने उत्कृष्ट सम्मान देकर सम्मानित किया।
ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले की 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। वहां एमएसएमई, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद, खादी एवं जीआई टैग उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। एंब्रोसिया कंपनी की डायरेक्टर डिंपल आर्य ने विभिन्न तरह के शहद के स्टॉल लगाए गए और शहद की खुशबू ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। हर किसी ने शहद की तारीफ की और शहद की काफी बिक्री हुई। शहद के उत्पाद को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित कर ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र दिया।
कंपनी की डायरेक्टर डिंपल आर्य ने यह पुरस्कार डीएम अस्मिता लाल व उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के ट्रेड शो से कंपनियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और शहद हर सभी की पहली पसंद बना। वहीं आकृति ज्वेलक्राफ्ट कंपनी ने घरेलू व अन्य सजावट के सामान का स्टॉल लगाया था और कैबिनेट मंत्री ने सामान को पसंद करते हुए प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।