फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधानसभा में सम्मानित हुए बागपत के अमन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लखनऊ विधानसभा में सोमवार को जीरो वेस्ट महोत्सव में भागीदारी करके बागपत के ट्योढी गांव के अमन कुमार ने जिले में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। वहां अमन कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ विधानसभा में तीन दिवसीय कार्यक्रम किया गया था। वहां प्रदेशभर के युवाओं ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। बागपत के अमन कुमार ने युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा किया। बताया कि किस प्रकार बागपत में युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पुरा महादेव में महाशिवरात्रि मेले के जीरो वेस्ट महोत्सव में युवाओं की भागीदारी, गांव की वेबसाइट निर्माण, कांवड़ यात्रा एप, स्वीप बागपत एप आदि कार्यों की जानकारी दी। अमन को अच्छा कार्य करने पर राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें