रटौल। तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें 200 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, आकाश द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहा।
पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में तीसरे दिन प्रशिक्षक सचिन शर्मा व हरीश कुमार ने रंगोली, मीनार, कमल बनाना, ताली बजाना, पुल निर्माण करना, रोगियों के बिस्तर बदलना सिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, अमन द्वितीय व शिवम तृतीय स्थान पर रहा।
शूटिंग बॉल में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष की टीम को पराजित किया। प्रबंधक विपिन कुमार ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन के बारे में बताया। मौके पर विवेक कुमार, चंद्रपाल यादव, महेश कुमार, हीरा, यश, मनीष, शोभा, हिमाशु मौजूद रहे।