बागपत। रमाला गांव के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना दिया। उन्हाेंने कुछ लोगों पर पट्टों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
रमाला गांव के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने बताया कि उन्हें 100-100 वर्ग मीटर के 25 आवासीय पट्टे दिए गए थे। पट्टों पर उनका कब्जा है, लेकिन गांव के कुछ लोग उनके पट्टों पर कब्जा करना चाहते है। जब वह विरोध करते है तो उनके साथ मारपीट करते है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते है। इससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए पट्टों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान योगराज, रोशन, कृष्ण, पठानी, राजेंद्र सिंह, रविंद्र, सुरेंद्र, राजपाल, सुरेश, दीपक, देवेंद्र, सुल्तान मौजूद रहे।