फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दीवार निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, निर्माण रुकवाया

Thu, 18 Jul 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की कश्यप काॅलोनी में नगर पालिका की ओर से दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष व पक्काघाट मंदिर के पुजारी ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। वह बृहस्पतिवार को डीएम से शिकायत करेंगे। चेयरमैन ने अवर अभियंता को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के पक्काघाट मंदिर के पास कश्यप काॅलोनी में नगर पालिका की ओर से 23 लाख रुपये के दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। पक्काघाट आश्रम के प्रभारी उद्धव स्वरूप ब्रह्मचारी ने दीवार निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय से शिकायत की थी। बुधवार को पुजारी और भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए निर्माण रुकवा दिया।
उनका कहना था कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है, जिससे दीवार कभी भी गिर सकती है। शिकायत पर चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन ने अवर अभियंता को जांच सौंपी है। उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण न होने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने की चेतावनी दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का कहना है कि दीवार में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें