फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे की संपत्ति का निजी इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। इदारा मस्जिद की देखरेख करने वाले के सगे भाई पर ही मस्जिद और मदरसे की संपत्ति को निजी मिल्कियत के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस संबंध में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर उमर जान खान ने जिला प्रशासन सहित वक्फ बोर्ड लखनऊ को शिकायत की है। बताया कि बड़का रोड पर करीब 10 बीघे में इदारा मस्जिद और मदरसा है, जो वक्फ बोर्ड लखनऊ की संपत्ति है। फिलहाल इसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। इस पर मस्जिद की देखरेख कर्ता के सगे भाई ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। परिवार सहित इसमें रहकर सभी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। यह नियमानुसार गलत है। मस्जिद व मदरसे को मिलने वाली इमदाद का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है। मांग की कि इस संपत्ति को मुक्त कराया जाए। इस संबंध में एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें