फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी के निर्माण में घोटाले का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह ने गांव के पूर्व ग्राम प्रधानों पर पानी की टंकी के निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने जांच की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया गांव में वर्ष 2012 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। पानी की टंकी निर्माण में घटिया सामग्री व घटिया पाइप डाले गए। करीब एक सौ सार्वजनिक स्थानों पर टोंटी लगनी थी, जो आज तक नहीं लगी। उस समय टेस्टिंग के तौर पर इसे चलाकर देखा गया तो लगभग 20 स्थानों पर पाइप लाइन फट गई। इसे ग्राम पंचायत के हैंड ओवर नहीं किया गया। वर्ष 2015 में ग्राम प्रधान बदलने के बाद भी ग्राम पंचायत के हैंड ओवर नहीं किया गया। 25 दिसंबर 2020 को प्रधान का कार्यकाल खत्म हो गया था। कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पहले 23 दिसंबर 2020 को जल निगम के ठेकेदार और अधिकारियों से मोटी रकम लेकर टंकी गांव को समर्पित कर दी गई। उन्होंने ने इसकी जांच कराकर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें