फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीपीएफ और लोन की धनराशि खाते में न भेजने का आरोप

Thu, 14 Dec 2023 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम से मांगी आत्मदाह करने की अनुमति
विज्ञापन

बागपत। आदर्श इंटर कालेज डौला के सहायक लिपिक प्रवेंद्र कुमार ने उसके जीपीएफ खाते में न भेजने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बार-बार मांग करने के बाद भी उसकी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ भी नहीं दिया गया है। जिस पर उसने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है और समाधान न होने पर डीएम से आत्मदाह करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शिक्षा निदेशक कार्यालय से जीपीएफ और लोन की धनराशि जारी हो चुकी है। इसके बावजूद जानबूझकर उसका मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही है। उसने जीपीएफ, लोन और एसीपी की धनराशि का जल्द भुगतान न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उसका कहना है कि इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य व प्रबंधक महोदय होंगे। उन्होंने डीएम से समस्या का जल्द समाधान कराने और समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना का कहना है कि कर्मचारी का जीपीएफ खाते में भिजवा दिया है। उसका प्रबंध समिति से कोई विवाद है, जिसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें