बड़ौत। चुनाव में सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें। ताकि सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलायी जा सके। यह संदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को दिगम्बर जैन डिग्री कॉलेज के महावीर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने एमएलसी और स्नातक चुनाव को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश के बलबूते भाजपा प्रत्याशियों की जीत भारी मतों से होगी।
सासंद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने हमेशा अध्यापकों के हित के लिए कार्य किए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, विधायक केपी मलिक ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने व संचालन एडवोकेट बिजेन्द्र शर्मा व पवन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में छपरौली विधायक सहेन्द्र चौहान, बागपत विधायक योगेश धामा, नगरपालिका चेयरमैन डॉ. अमित राणा, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेन्द्र शर्मा, राकेश जैन, अनीता खोखर, भानू शर्मा, सुदेश चौहान, नीरज शर्मा, पूर्व विधायक साहब सिंह, वेदपाल उपाध्याय, सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, विनोद बाल्मीकि, संजीव खोखर, अमित जैन, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, राजीव तोमर, दीपक भारती, आक ाश बंसल, दीपक बामनौली, विजयवती पंवार, अंकित आदि रहे।
जनसंपर्क कर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे
बागपत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षक व स्नातक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए जनसंपर्क किया। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने मंगलवार को क्षेत्र के नवजीवन इंटर कालेज गाधी, नेहरु स्मारक इंटर कालेज बुढेड़ा, राजकीय हाईस्कूल दौझा, राजकीय हाईस्कूल पुट्ठी, राजेश पायलेट इंटर कालेज गांवड़ी, सरदार इंटर कालेज बली, जय जवान इंटर कालेज हिसावदा, आदर्श इंटर कालेज डौला, जनता हायर सैकेंडरी पूठड़ में जनसंपर्क कर एक दिसंबर को होने वाले शिक्षक व स्नातक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी धमेंद्र कुमार व शमशाद मलिक के समर्थन में वोट मांगे। इनके साथ शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, नगेंद्र सिंह, डॉ. सीमा यादव, सुशील कुमार, प्रदीप, रविंद्र नैन, संदीप चौधरी, नेहा चौधरी, डॉ. राधेश्याम शर्मा, मनोज कुमार, अंकुर यादव, बिजेंद्र भाटी आदि रहे।