बड़ौत (बागपत)। आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू़ चढ़ाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। दिगंबर जैन कॉलेज मान स्तंभ पर जाने के लिए विशाल मचान बनाया गया है। साथ ही पात्रों का भी चयन कर लिया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह आदिनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू़ चढ़ाने के लिए 65 फीट ऊंचा मचान बनकर तैयार हो गया है। समारोह गौरव नवीन जैन बब्बल और कार्यक्रम का उद्घाटन विजय जैन करेंगे। चित्र अनावरण अरुण जैन, दीप प्रज्ज्वलन विजय जैन करेंगे। धनपति कुबेर अर्पित जैन, इशान इंद्र दीपक जैन, सानथ इंद्र नीरज जैन व महेंद्र इंद्र पंकज जैन होंगे। महामंत्री संदीप जैन ने बताया कि निर्वाण लाडू़ महोत्सव प्रात: पांच बजे से शुरू होगा, जो दोपहर बाद तक चढ़ेगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, विधायक सहेंद्र सिंह, विधायक योगेश धामा, नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, साहब सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, हिंद केसरी सुभाष पहलवान, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।