बागपत। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी ने अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की।
बागपत में बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया जहां डीएम व एसपी ने मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत की और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी मस्जिदों के बाहर व आसपास पुलिसबल तैनात रहेगा और अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जिलेभर में चप्पे चप्पे पर पुलिस अलर्ट रहेगी। एसपी के अनुसार जुमे की नमाज पर सुरक्षा की दृष्टि से जिले को चार जोन व 11 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है।
बागपत के पुराना कस्बे में पुलिसफोर्स के साथ निरीक्षण करते डीएम व एसपी- फोटो : BAGHPAT