फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी को बड़ौत आएंगे अखिलेश यादव 

Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव में प्रचार जोर पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो फरवरी को बड़ौत की रैली में आएंगे। उनके साथ आने वाले अन्य लोगों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तीनों विधानसभा सीटों के लिए मुख्यमंत्री आमजन को यहीं से अपना संदेश देेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद बड़ौत में सपा ने ताकत दिखाने की तैयार की है। छपरौली से मनोज चौधरी, बड़ौत से शोकेंद्र तोमर और बागपत से सपा-कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो फरवरी को बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वर्तमान चुनाव में मेरठ और सहारनपुर मंडल में यह उनकी पहली बड़ी रैली होगी। शनिवार रात लखनऊ से रैली की सूचना मिलते ही सपा नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। शोकेंद्र तोमर ने बताया कि बड़ौत से ही मुख्यमंत्री आमजन के बीच सपा की नीतियों को बताएंगे। 

आज चारु चौधरी का रोड शो
छपरौली। रालोद के उम्मीदवार सहेंद्र सिंह रमाला के समर्थन में रालोद महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी सोमवार को छपरौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले रोड शो में भाग लेंगी। चारु के राजनीति में आने के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे, लेकिन इस बार भी वह प्रत्याशी नहीं बनीं। प्रचार की शुरूआत भी वह सबसे पहले रालोद के गढ़ छपरौली से ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें