फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर अभद्रता, भड़के शूटर

Thu, 11 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़ौत में वन टारगेट शूंटिग रेंज पर शूटरों को संबोधित करते डायरेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। वन टारगेट शूटिंग रेंज कोताना रोड पर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया,  जिसमें दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे निशानेबाजों से अभद्रता करने की घटना पर निंदा की गयी। साथ ही निशानेबाजों से अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


बैठक की उन्होंने बताया कि भारतीय निशानेबाजों की दो टीमें अलग-अलग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने साइप्रस और पिजेन गयी थी। साइप्रस में आयोजित शॉटगन विश्वकप में सात और चेक गणराज्य के पिजेन में वर्ल्ड एयर रायफल, एयर पिस्टल शूटिंग में हिस्सा लेने के बाद 11 निशानेबाजों की टीम जिसमें ओलंपियन सीमा तोमर, हरप्रीत, गुरप्रीत सिंह, चैन सिंह आदि निशानेबाज मंगलवार तड़के करीबन चार बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंची, तो एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने हथियार क्लियरेंस के बहाने उनके साथ अभद्रता की और घंटों तक उन्हें बैठाएं रखा। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए अभद्रता करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

 चेतावनी देने वालों में फारूख, रवि जाटव, अभिषेक, विशाल, अजय, विनीत, आसुतोष, आयुष, लविश, प्रशांत, अंकुश, कपिल, मुकेश, विजय, रितिक, आकाश, विशेष, मनीष, अर्जुन, हर्ष, सागर, हर्षित, अक्षय, उद्देश्य शामिल रहे। अध्यक्षता एकेडमी के चेयरमैन विपिन दांगी व संचालन रवि जाटव व फारूख ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें