फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ गई हवा की सेहत, जिले का एक्यूआई 339

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हवा की सेहत रोजाना खराब हो रही है। मंगलवार को स्मॉग का हल्का असर नजर आया। एक्यूआई 339 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि सामान्य स्तर एक सौ तक है। ऐसे मौसम में सांस के रोगियों के सामने सबसे अधिक दिक्कत होती है। कोरोना संक्रमण काल में अगर एक्यूआई का स्तर और अधिक खतरनाक हुआ तो लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि इस तरह के मौसम में सांस, अस्थमा के रोगियों को घर के अंदर रहना चाहिए। घर से बाहर निकले तो मास्क लगाकर। हवा की गुणवत्ता सही नहीं है। नेत्र रोगियों के लिए भी मुश्किलें हो सकती है। चश्मे का प्रयेाग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें