फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कृषि वैज्ञानिको ने किसानो को मशरूम उत्पादन की दी जानकारी

Mon, 06 Feb 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र में सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मशरूम उत्पादन की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केवीके प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी ने फीता काटकर किया। शिविर में केेंद्र प्रभारी ने प्रशिक्षु किसानों को मशरूम के उन्नत उत्पादन, सुरक्षित भंडारण, बिक्री के लिए बाजार आदि की जानकारी दी। डाॅ. शिवम कुमार ने किसानों को मशरूम स्पॉन बनाने की विधि, ढीगरी मशरूम, दूधिया मशरूम, पुआल मशरूम एवं बटन मशरूम की खेती की तकनीक के बारे में बताया। वहीं, मशरूम में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों के प्रबंधन, मशरूम के अवशेषों का कम्पोस्ट के रूप में उपयोग तथा समूह बनाकर मशरूम के विक्रय संबंधी जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान डाॅ. अमित चौधरी, किसान शुभम कुमार, संजय, विनीत कुमार, देशबीर, आदेश क़ुमार, नरेंद्र कुमार, महक सिंह, रविंद्र, सदीप कुमार, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें