बड़ौत। एसडीएम के निर्देशों पर पुलिस प्रशासन ने लुहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर सहित 30 ऐसे लोगों के एजेंट पास निरस्त किए, जो अउ आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। शिकायत की गई थी कि यह लोग मतगणना को प्रभावित कर सकते है।
लुहारी गांव की ओमकली पत्नी वीरसैन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपते कर बताया था कि 19 अप्रैल को गांव में हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान भी गांव के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपिल ने कई लोगों के साथ मारपीट की। जमानत पर अपिल गांव में आया हुआ है और खुलेआम गुंडागर्दी दिखा रहा है। आरोप लगाया था कि प्रशासन की मदद से अपिल ने स्वयं व अपने 20 से अधिक गुर्गों को एजेंट बनवा लिया। इससे मतगणना में गड़बड़ी की आशंका है। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर अपिल सहित 30 ऐसे लोगों के एजेंट पास निरस्त किए।
इन लोगों के निरस्त हुए एजेंट पास
एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि इरफान बड़का, सोहनवीर बड़का, रामबीर हिलवाड़ी, रमेश हिलवाड़ी, रामकुमार हिलवाडी, अशोक हिलवाड़ी, सन्नी लुहारी, राजेन्द्र लुहारी, प्रमोद लुहारी, संजीव लुहारी, सुधीर लुहारी, हिस्ट्रीशीटर अपिल लुहारी, अमित लौहड्डा, सन्नी वाजिदपुर, अजयपाल महावतपुर, जावेद ईदरीशपुर, कपिल बड़ौली, अनुज बावली, सुधीर बड़ौली, निरंकार अलावलपुर, यशवीर मलकपुर, मुस्तफा खड़खड़ी, प्रदीप ढिकाना, देवेन्द्र जौनमाना, विनोद जौनमाना, सुशील गुराना, बिजेन्द्र गुुराना, गौरव बावली, हरपाल बावली, अमित बावली शामिल रहे।